उन्नाव, समृद्धि न्यूज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार औरास थाना क्षेत्र के लोधा टीकूर गांव निवासी उमेश पाल 35 वर्ष पुत्र मैकू लाल जो मजदूरी का काम करने के लिए रेलवे स्टेशन पर बेगलुरु जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच गोरखपुर से यशवंत नगर जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी। इसी दौरान उमेश पाल अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को देख रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कम मच गया। यात्रियों की सूचना पर रेलवे पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची । पुलिस ने मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी।
परिजनों के अनुसार, उमेश पाल अपने परिवार का मजदूरी कर भरण-पोषण करता था। उसकी तीन बेटियां हैं,।
