फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करता था। वह शराब पीने का आदी थी।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला सलावत खां निवासी 40 वर्षीय बादाम सिंह पुत्र स्व0 रघुनाथ सिंह का शव शनिवार सुबह उनके घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक के छोटे भाई सोनू सिंह ने बताया कि बादाम सिंह मजदूरी का काम करते थे। सुबह जब उन्होंने अपने बड़े भाई का शव मकान के मुकले में लकड़ी डालकर साड़ी से बनाए गए फंदे पर लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। बादाम सिंह की पत्नी का 10 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था। उनके तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी संध्या 18 वर्ष की है और सबसे छोटा बेटा सिद्धार्थ 12 वर्ष का है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। बादाम सिंह शराब पीने के आदी थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बादाम सिंह शराब पीने के आदी थे। काशीराम कॉलोनी चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने कांस्टेबिल कन्हैया लाल चौधरी, कांस्टेबिल सुभाष पांडेय, कांस्टेबिल अनुज तिवारी और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मजदूर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
