महाराष्ट्र: औरंगजेब की कब्र को लेकर नागपुर में बड़ा बवाल, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

आज हिन्दू मुस्लिम की सियासत महाराष्ट्र में भी हुई और मुद्दा बनी औरंगजेब की कब्र। संभाजी नगर से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर आज बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पूरे महाराष्ट्र में प्रदर्शन किया। छत्रपति संभाजी नगर, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर, पुणे और मुंबई समेत कई शहरों में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। उन्होंने देवेन्द्र फडणवीस की सरकार से महाराष्ट्र की धरती से औरंगजेब की निशानियों को मिटाने की मांग की।nagpur

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार को दो गृटों में हिंसक झड़प हो गई. नागपुर के महाल इलाके में शाम के समय औरंगजेब की कब्र को लेकर ये दोनों गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों गुटों में पत्थरबाजी और आगजनी होने लगी. पत्थरबाजी की सूचना पर आनन-फानन में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने हालात को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. इस दौरान दोनों गुटों की पत्थरबाजी और आगजानी में कई गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गईं. फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

बता दें कि सोमवार शाम सात बजे से 7:30 बजे के बीच शिवाजी चौक के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे. ये लोग दोपहर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन से नाराज थे. जैसे ही नारेबाजी शुरू हुई, वहां मौजूद एक अन्य समूह ने भी नारे लगाने शुरू कर दिए. इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया.

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

पुलिस ने पहुंचकर दोनों विरोध प्रदर्शन कर रहे समूहों को अलग किया और शिवाजी चौक से चित्निस पार्क की ओर खदेड़ दिया. हालांकि चित्निस पार्क से आगे, भालदार पुरा इलाके से पुलिस पर भारी मात्रा में पत्थरबाजी की गई. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, लेकिन लगातार हो रही पत्थरबाजी के चलते पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. सूत्रों के अनुसार, पत्थरबाजी के कारण कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *