फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आने से सगे मासूम भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला सर्वेदय नगर निवासी नमो चतुर्वेदी नोयडा में रहकर पुरोहित का कार्य करते हैं। सर्वोदय नगर घर पर उनके पिता अवधेश चतुर्वेदी, पत्नी काजल, 6 वर्षीय पुत्र युवराज, 8 वर्षीय पुत्री अनन्या उर्फ किट्टू व 12 वर्षीय पुत्री अवंतिका रह रही हैं। नमो के चाचा सुशील ने बताया कि युवराज व उसकी बहन अनन्या घर के दूसरी मंजिल पर रखे कूलर में भरे पानी से पिचकारी भर कर खेल रहे थे, तभी कूलर में करंट उतर आया दोनों भाई बहन चिपक गए। जिससे दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गयी। काफी देर बाद जब उनकी माँ काजल देखने गयी, तो दोनों भाई-बहन मृत पड़े मिले। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। परिजनों की तरफ से जानकारी मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
करंट लगने से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत
