
फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जुटाये साक्ष्य
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। इंजीनियर व पुलिसकर्मी के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने किसी तरह घर में घुसकर कमरे में रखी सेफ खोलकर लाखों के जेवर साफ कर दिए।
जानकारी के मुताबिक ग्राम ढुडिय़ापुर निवासी इंजीनियर कुलदीप कुमार एवं पुलिसकर्मी योगेश कुमार के मकान पर उनका छोटा भाई देवेश कुमार रहता है। योगेश लखनऊ में नौकरी करता है, जबकि कुलदीप कुमार कानपुर में नौकरी करता है। 27 नवंबर को देवेश कुमार की शादी पक्की होने पर दोनों भाई घर आए थे और अपनी मां पद्मावती को साथ ले गए थे। जिस कारण देवेश घर पर अकेला रह गया था। वह बीती रात अपने कमरे में पढ़ाई करने के दौरान सो गया। इसी बीच चोरों ने घर में घुसकर पहले एक कमरे को साफ किया, इसके बाद ऊपर छत पर दूसरे कमरे में दो सैफ और बक्से में रखा सामान साफ कर दिया। सुबह देवेश के कमरे के बाहर कुंडी लगी होने से उसने ताकत से दरवाजे का गेट खोला। चोरी मामले में इंजीनियर कुलदीप कुमार के मुताबिक चोर पांच सोने की जंजीर लगभग 60 ग्राम वजन, 4 सोने के कंगन 40 ग्राम, दो डायमंड की अंगूठी कीमत लगभग डेढ़ लाख, 6 अंगूठी सोने की वजन लगभग 50 ग्राम, ढाई लाख रुपये नगदी, दो सोने के हार लगभग 30 ग्राम, एक माथे का टीका वजन लगभग 20 ग्राम चोर चोरी कर ले गये। कुलदीप कुमार के मुताबिक चोर लगभग २० लाख रुपये की चोर कर ले गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
