अब से कुछ ही देर बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनका पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंच चुका है. अभी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जा रही है. थोड़ी देर बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता पहुंचे हैं. सभी ने निगम बोध घाट उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो सभी उनकी बात सुनते थे। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इससे पहले, शुक्रवार को उनके आवास पर पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी,
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनमोहन सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी.
#WATCH | President Droupadi Murmu arrives at Nigam Bodh Ghat in Delhi to pay her last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh
(Source: DD News) pic.twitter.com/bEIFkZzjpb
— ANI (@ANI) December 28, 2024
निगम बोध घाट पर पीएम मोदी ने मनमोहन को दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, जेपी नड्डा, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays his last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh at Nigam Bodh Ghat
(Source: DD News) pic.twitter.com/0Uc3KUhKfg
— ANI (@ANI) December 28, 2024
भूटान के राजा ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
#WATCH | Delhi | Vice President Jagdeep Dhankhar pays last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh at Nigam Bodh Ghat, where his last rites will be performed.
(Source: DD News) pic.twitter.com/JWVUrjroq2
— ANI (@ANI) December 28, 2024
सोनिया गांधी ने आखिरी बार मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को अंतिम बार निगम बोध घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | Delhi: CPP Chairperson Sonia Gandhi pays her last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh at Nigam Bodh Ghat, where his last rites will be performed. pic.twitter.com/lYkFIg9Yht
— ANI (@ANI) December 28, 2024
मनमोहन सिंह को दी गई अंतिम सलामी
निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को अंतिम सलामी दी गई। तीनों सेनाओं ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को सलामी दी।
#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh brought at Nigam Bodh Ghat for his last rites.
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi. pic.twitter.com/jSCVbVV6n9
— ANI (@ANI) December 28, 2024
निगम बोध घाट पहुंची मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा
निगम बोध घाट पहुंची मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा। कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार
#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh brought to AICC headquarters.
The mortal remains will be kept there for the party workers to pay their last respects. pic.twitter.com/iVE8MqI9KN
— ANI (@ANI) December 28, 2024