न्यायाधीश महेंद्र सिंह की अदालत ने एक वर्ष में 35 को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

अभियोजक अधिकारी अशोक कटियार की पैरवी से पीडि़तों को मिला न्याय
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विशेष न्यायाधीश महेंद्र सिंह चतुर्थ ने बीती 01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक सभी तरह के मामलों में पीडि़तों को न्याय दिलाकर रिकार्ड बनाया है। वहीं पीडि़त भी उनसे न्याय पाकर खुश नजर आ रहे हैं।
इस अवधि के दौरान विशेष न्यायाधीश द्वारा कुल 210 सत्र परीक्षणों के वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें से 134 व्यक्तियों को विभिन्न दण्डादेश से दण्डित किया गया और 35 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी। इसके अतिरिक्त 1872700/– रुपया अर्थदण्ड वसूल किया गया। इस वर्ष कुल 1040 गवाहों को अभियोजन व पुलिस एवं न्यायालय स्टाफ के सहयोग से परीक्षित कराया गया। इसके अतिरिक्त 524 जमानत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तथा 448 विविध वादों को निस्तारित किया गय है। 32 रिवीजन, 69 अंतिम आख्या, 05 सिविल अपील, 02 सिविल रिवीजन को भी उनके द्वारा निस्तारित किया गया है। उच्च न्यायालय निर्धारित किए गए एक्शन प्लान के अंतर्गत सभी 30 मुकदमों का निस्तारण किया गया और बहुत उल्लेखनीय यह रहा है कि वर्ष 2000 से पहले के सभी मुकदमों को गुण दोष के आधार पर निस्तारित किया गया है। कोर्ट द्वारा जितने मामलों का निस्तारण किया गया है यह एक रिकार्ड है। इस अवसर पर न्यायालय के पीठासीन अधिकारी द्वारा अशोक कटियार विशेष लोक अभियोजक व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अनुज प्रताप सिंह का आभार जताया। इस वर्ष रिकार्ड स्तर पर मुकदमों का निस्तारण किया गया जो कि सर्वोत्तम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *