सातवें चरण में 3 बजे तक 49.68% मतदान

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान जारी है. इस चरण में पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6 और झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर मतदान है. इस चरण में पीएम मोदी, रवि किशन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और अभिनेत्री कंगना रनौत समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर हैं.

दोपहर तीन बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान % 3 बजे तक मतदान %
बिहार 10.58 24.25 35.65 42.95
चडीगढ़ 11.64 25.03 40.14 52.61
हिमाचल 14.38 31.92 48.63 58.41
झारखंड 12.15 29.55 46.80 60.14
ओडिशा 7.69 22.46 37.64 49.77
पंजाब 9.64 23.91 37.80 46.38
उत्तर प्रदेश 12.94 28.02 39.31 46.83
पश्चिम बंगाल 12.63 28.10 45.07 58.46

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी का नाम सुझाने पर केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “…चुनाव से पहले ये क्यों नहीं बोला। जो सीट हैं वो भी कम हो जाती इसलिए नहीं बोला। अगर राहुल गांधी का नाम वे खुद लेते हैं तो राहुल गांधी उनको नेता विपक्ष का नेता बनने में सहयोग कर सकते हैं। क्योंकि कांग्रेस की सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *