मकान के विवाद में चले धारदार हथियार दो लोग गंभीर रूप से घायल

समृद्धि न्यूज़ फ़र्रुख़ाबाद। जानकारी के अनुसार थाना क़ादरीगेट क्षेत्र में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट एक दूसरे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप सूचना पर घटनास्थल पहुंची कादरी गेट पुलिस दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में कराया गया भर्ती। जानकारी के अनुसार रजत प्रताप जो कि राजा का रामपुर जनपद एटा के रहने वाले हैं 2022 में भूपत पत्ती के निकट मकान बनाकर रह रहे हैं। जिनका विवाद पड़ोसी अशोक से मकान को लेकर चल रहा है रजत का आरोप है कि पड़ोसी अशोक आए दिन लड़कों को बुलाकर शराब पीकर गाली गलौज कर झगड़ा करता रहता है।बुधवार देर शाम भी गलीचे कर झगड़ा करने लगा इस दौरान उसने मारपीट कर दी और धारदार हथियार से हमला कर दिया इस घटना में सूरज निवासी भोत पट्टी ने रजत पर आरोप लगाया कि हँसिया से हमला किया। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *