देश में सबसे ज्यादा किसी ने भ्रष्टाचार किया, तो वह भाजपा ने किया- पवन पाण्डेय

भाजपा ने परमानेंट नौकरियां खत्म कर नौजवानों को संविदा पर ला दिया- पूजा शुक्ला
ट्रस्ट बनाकर क्षेत्र के बीमार लोगों का नि:शुल्क इलाज किया जायेगा- डॉ0 जितेंद्र सिंह
सम्मेलन में आयी अपार भीड़ ने हाथ उठाकर नबल किशोर को जिताने का दिया भरोसा
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में सपा की ओर से प्रबुद्ध एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने संबोधन के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पूर्व मंत्री का जोशीला भाषण सुनकर सभास्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पवन पांडे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा प्रदान करने की बात करती है, जबकि सबसे ज्यादा महिलाओं का उत्पीडऩ इसी सरकार में हो रहा है। महंगाई की मार से जनता कराह उठी है। आज सिलेंडर १२०० रुपये में मिल रहा है। उन्होंने एक गाने के माध्यम से चुटकी लेते हुए कहा कि सखी सइयां तो खूब ही कमात महंगाई डायन खाये जात है। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी कह रहे हैं कि उन्होंने दो करोड़ नौजवानों को नौकरी दी है। यदि वह दो करोड़ नौकरी पाने वालों का नाम पता बता दें, तो आप लोग कमल को वोट दे देना, नहीं तो साइकिल पर मोहर लगा देेना। उन्होंने कहा कि अगर सबसे ज्यादा देश में किसी ने भ्रष्टाचार किया तो वह भाजपा ने किया। भाजपा वाले गऊमाता की सेवा की बात करते हैं जबकि सबसे ज्यादा चंदा भाजपा ने लिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कोरोना काले में वैक्सीन लोगों को पकड़-पकडक़र लगवायी गयी। आज उसी वजह से नौजवानों की हार्टअटैक से मौत हो रही है। इसका जिम्मेदार कौन है। भाजपा नफरत की राजनीति करती हैं। भाजपा ने परमानेंट नौकरियों को खत्म कर नौजवानों पर संविदा पर ला दिया है और ठेका प्रथा चालू कर दी है। उन्होंने सपा एवं कांग्रेस को देश हित की पार्टी बताया। साथ ही कहा कि सपा प्रत्याशी भाई नबल किशोर शाक्य को भारी मतों से जिताने की अपील की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। अधिकारी किसी की बात नहीं सुन रहे हैं। अपनी ही सरकार में उन्हीं के कार्यकर्ता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील लोगों से की।
सपा के प्रदेश सचिव एवं सपा के वरिष्ठ नेता डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं बड़े बुजुर्ग जिनसे व्यस्तता के चलते नहीं मिल पाता हूँ उन्हें नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमने आपकी सेवा की, उसी तरह से हम और हमारे भाई नबल किशोर शाक्य भी मिलकर आप लोगों की सेवा करेंगे। हम एक ट्रस्ट बनायेंगे जिसमें क्षेत्र के सभी बीमार लोगों को चिंहित कर उनका नि:शुल्क इलाज करायेंगे। इसलिए आप लोगों से अपील है कि हमारे भाई नबल किशोर शाक्य को यहां से जिता दीजिए। हम आपके सदैव ऋणी रहेंगे। डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने लखनऊ से आये हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता बहन पूजा शुक्ला का आभार जताया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का कार्यकर्ताओं ने ५१ किलो की माला पहनाकर स्वागत किया, तो वहीं सम्मान के तौर पर शत्रुओं के नाश के लिए परशुराम का फरसा भेंट किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर आदि ने भी अपने-अपने विचार रखें। इस मौके पर विनीत कुशवाहा, भोला यादव, अनुराग यादव, हरीश यादव, शिवदेव यादव प्रधान, सुधांशु पाठक प्रधान, रवि यादव, सुमित यादव, नीतेश जोशी, अंकित, अमन, आलोक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, किसान यूनियन के नेता प्रभाकांत मिश्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा एडवोकेट, नवरंग सिंह यादव, मुन्ना यादव एडवोकेट, रूकमंगल सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, संदीप यादव, देव सिंह यादव, सुशील दीक्षित, रमेश चंद्र तिवारी, हर्षवर्धन सिंह प्रधान, प्रदीप कुमार सिंह उर्फ भद्दू, कृष्ण गोपाल मिश्रा, विनय दीक्षित, राम अवतार राजपूत, नन्हेंलाल कश्यप, रानू पांडे, विमल अवस्थी, कमल किशोर अग्निहोत्री, नन्हें शाक्य, गिरीश चंद्र अग्निहोत्री, शैलेश, विनय शाक्य, रामनरेश यादव, सुरेश पाठक, लालाराम सक्सेना, सुरेश यादव, राजेश शुक्ला, सरनाम पाल, कल्याण सिंह, अरविंद यादव, नेपाल राठौर, गिरीश चंद्र राजपूत, सतीश चंद्र राजपूत, न्यूट्रन सक्सेना, ओम पाल शाक्य, प्रेमचंद दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *