विप्र महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

संगठन को एकजुटता पर दिया गया जोर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय विप्र महासंघ के अध्यक्ष एके चौबे का जनपद में जोरदार स्वागत किया गया। नारायनपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष देवेश नारायण अवस्थी व युवा जिलाध्यक्ष जतिन नारायण अवस्थी ने भगवान राम की तस्वीर भेंट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष एके चौबे ने कहा कि संगठन को मजबूत करें और एकजुटता दिखायें। साथ ही उन्होंने एकजुटता का आवाह्न किया। प्रभात अवस्थी, नानकचन्द्र दुबे, देवेश नारायण अवस्थी ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विजय शुक्ला, मुन्ना लाल तिवारी, प्रभात अवस्थी, करुणेश पांडेय, अमित पाण्डे, अनुभव मिश्र, राहुल उपाध्याय, नितिन दुबे, राजेश तिवारी, विपिन अवस्थी, शुभम त्रिपाठी , विजय त्रिपाठी, अतुल दीक्षित, विजय शुक्ला, जतिन नारायण अवस्थी, सोनू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *