नीरज चोपड़ा ने 82.27 मीटर थ्रो के साथ जीता स्वर्ण

नीरज ने 82.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, डीपी मनु 82.06 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उत्तम पाटिल ने 78.39 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

भुवनेश्वर में चल रहे फेडरेशन कप के भाला फेंक स्पर्धा के नतीजे आ चुके हैं। भारत के स्टार एथलीट और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने भी इसमें हिस्सा लिया और उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज के अलावा किशोर जेना और डीपी मनु ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नीरज और जेना पहले ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं और इसी वजह से सीधे फाइनल्स में उतरे थे। नीरज ने 82.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, डीपी मनु 82.06 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उत्तम पाटिल ने 78.39 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *