विजय दिवस पर पुतिन ने दी परमाणु बम की धमकी

  • रूस में आयोजित की गई विक्ट्री डे परेड
  • रूस ने दुनिया को दिखाई अपनी सैन्य ताकत
  • पुतिन ने खुले मंच से दी परमाणु बम की धमकी

रूस आज अपना विजय दिवस मना रहा है. विजय दिवस के मौके पर रूस ने शक्ति प्रदर्शन किया. 7 मई के बाद ये दूसरा बड़ा मौका था जब पूरे विश्व की नजर मॉस्को पर बनी हुई थी. जहां एक तरफ रूस की सेना ने अपनी ताकत दिखा रही थी तो दूसरी तरफ पुतिन पश्चिम को ललकारते हुए नजर आए. विजय दिवस पर पुतिन ने पश्चिम को धमकी दी. पुतिन ने कहा कि पश्चिम में नई-नई जंग पैदा कर रहा है. पश्चिम दूसरे विश्व युद्ध का नतीजा भूल चुका है. हम रुस के लिए कुछ भी करेंगे. रूस की वार्षिक विक्ट्री परेड में बोलते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिटेन और अमेरिका को जमकर निशाने पर लिया है। शीत युद्ध के बाद इस समय पश्चिम देशों से रूस का तनाव उच्चतम स्तर पर है। इसका इशारा करते हुए पुतिन ने रूस के परमाणु हथियारों के बारे में कड़ी चेतावनी दी। द्वितीय विश्व युद्ध में भूमिका के लिए भी पुतिन ने ब्रिटेन की कड़ी आलोचना की। 9 मई को 1945 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की हार को याद करते हुए रूस में परेड आयोजित की जाती है। शीत युद्ध के समय के बाद इस समय पश्चिम देशों से रूस का तनाव उच्चतम स्तर पर है। इसका इशारा करके हुए पुतिन ने रूस की परमाणु शक्ति पर भी चेतावनी जारी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *