डांस को लेकर बारातियों व घरातियों मेंं चले लाठी-डंडे व बेल्टें

कई लोग हुए घायल, दूल्हा बारात लेकर भागा घर
सूचना पर पहुंची पुलिस बारात को लेकर पुन: आयी
पुसिल ने कराया समझौता, धूमधाम से सम्पन्न हुई शादी
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात आई बारात में डांस को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे, बेल्टें चल गयीं। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दो लोगों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने समझौता कराकर शादी करवायी।
जानकारी केे अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नयागनीपुर निवासी नन्हकू लाल राठौर उर्फ कांडू की पुत्री शालिनी राठौर की बारात कंपिल थाना क्षेत्र के कस्बा कंपिल से आई हुई थी। जिसमें बाराती तथा घराती डांस कर रहे थे। इस दौरान डांस को लेकर विवाद हो गया। जिसमें जमकर लाठी-डंडे व बेल्टें चलीं। जिससे कई लोग घायल हो गयेेेे। घायल बाराती बारात लेकर भाग खड़े हुए। जिसकी सूचना लोगों ने थाना पुलिस को दी। बारात लौटने की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी, कस्बा इंचार्ज दरोगा गिरीश चंद्र, दरोगा इंद्रजीत सिंह, दरोगा नरेश चंद्र सिंह, दरोगा हेमंत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को समझा, लेकिन तब तक बारात वापस होकर कस्बा मंझना में पहुंच गई थी, लेकिन पुलिस ने एकाएक बारात का पीछा किया। सभी बारातियों को रोक लिया। भारी पुलिस बल देखकर बारातियों में भी दहशत फैल गई, लेकिन नवाबगंज थाना पुलिस सभी बारातियों को वापस लेकर आयी। दूल्हा अमित राठौर पुत्र नानक राम राठौर को पुलिस ने समझाया बुझाया। दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के बाद सुबह पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म अदायगी की गयी। तब जाकर बारातियों तथा घरातियों ने राहत की सांस ली। जिससे आम जनमानस में पुलिस के सराहनीय कार्य से लोग संतुष्ट दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *