क्रीड़ाधिकारी व ओलपिंक सचिव के खिलाफ उपमुख्यमंत्री को भेजा पत्र

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला ओलपिंक संघ के सचिव द्वारा भ्रष्टाचारी क्रीड़ाधिकारी का समर्थन करने पर उपमुख्यमंत्री व प्रदेश चेयरमैन ओलपिंक संघ बृजेश पाठक को पत्र भेजकर शिकायत की गई है। वर्तमान में क्रीड़ाधिकारी ने चार्ज लेते ही अनैतिक कार्य करवाने लगे थे। क्रीड़ाधिकारियों पर आरोप के चलते ओलपिंक संघ के सचिव उनका समर्थन करने लगे है। जिसके विरोध में ज्ञापन भेजा गया है। क्रीड़ाधिकारी द्वारा नवोदय विद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खेल कार्यालय के कर्मचारी, दैनिक श्रमिक एवं प्रशिक्षु खिलाड़ी और कुछ बाहरी व्यक्तियों को निर्णायक बनाकर भेजने का विरोध क्यों नहीं किया गया। २०२३ में पंडित दीनदयाल जयंती पर स्पर्धा में हॉकी प्रतियोगिता का एक मैच न खिलाकर खिलाडिय़ों के लिए आयी धनराशि १९५०० रुपये खिलाडिय़ों में क्रीड़ाधिकारी ने क्यों नहीं बांटे। इसके लिए विरोध किया गया। अक्टूबर २०२३ में ११ व १२ अक्टूबर को हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना था। जो मात्र ४८ मिनट में सिमट गया। इसका विरोध नहीं किया गया। इस गलत कृत्य में ओलपिंक सचिव के साथ क्रीड़ाधिकारी शामिल है। क्रीड़ाधिकारी प्रशिक्षण न देने से खिलाडिय़ों का नुकसान हुआ है। सचिव ने कभी इसका विरोध नहीं किया और उपनिदेशक एवं लेखाधिकारी द्वारा जांच करने के बाद क्रीड़ाधिकारी की पैरवी में पत्र लिखकर कौन सा स्वार्थ सिद्ध कर रहे है। इस संबंध में भ्रष्टाचारी व राजस्व चोरी की लगातार शिकायतें पहले से की गई है। जयप्रकाश सिंह निवासी सुभाष नगर कमालगंज व अमित कुमार त्रिपाठी निवासी गाड़ीखाना फतेहगढ़ ने उपमुख्यमंत्री खेल निदेशालय ओलपिंक संघ व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *