
ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर पर छापे मारकर भरे सैम्पल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे द्वारा हथियापुर स्थित आरव मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान 10 संदिग्ध औषधीय के क्रय-विक्रय अभिलेख मांगे गए। फर्मस्वामी द्वारा विक्रय अभिलेख जारी नहीं किया जा रहा था। इसके बाद नवाबगंज स्थित आकाश मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षक किया गया। जहां से दो संदिग्ध औषधीय की नमूने भरे गए। इसके बाद उम्मरपुर पियो नवाबगंज रोड स्थित अजय मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण कर 10 प्रकार की संदिग्ध औषधीय के क्रय-विक्रय फर्म के प्रोपराइटर से मांगे गये। फर्म पर विद्यमान कर्मियों के निस्तारण हेतु कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। पूर्व में किए गए निरीक्षण के आधार पर प्राप्त सुधार सूचना में अनियमितताएं पाई जाने पर मेडिकल प्रतिष्ठान के औषधि अनुज्ञप्ति को सात दिनों के लिए निलंबन की कार्यवाही की गई है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों पर फार्मासिस्ट कि उपस्थित एवं विक्रय अभिलेख जारी नहीं किया जा रहा है सभी के लाइसेंस को निलंबन की कार्यवाही कराई जाएगी। सुधार नहीं होने पर लाइसेंस को निरस्त करने की भी कार्यवाही की जा सकती है।
