*ग्रामीणों ने बिजली घर पर किया हंगामा, जेई से की शिकायत
कंपिल, समृद्धि न्यूज। गांव की बिजली काटने पर ग्रामीणों का लाईनमैन से विवाद हो गया। विवाद बढने पर लाईनमैन ने एक ग्रमीण के साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने जेई से मामले की शिकायत कर रात में ही बिजली घर पर हंगामा किया। सुबह जेई ने गांव पहुंच मामले की जानकारी की।
क्षेत्र के गांव हमीरपुर काजी में एनसीसी कंपनी के बिजली ठेकेदारों द्वारा ट्रंसफार्मर बदलने का कार्य किया जा रहा है। सोमवार की देर शाम ठेकेदार शमीम खान ने बिजली काट दी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने अवर अभियंता प्रमोद कुमार से की। प्रमोद कुमार ने लाइनमैन करू से गांव की बिजली जोडऩे के लिए कहा। नशे की हालत में पहुंचे लाइनमैन करू को ग्रामीणों ने भगा दिया। जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने हरकरनपुर निवासी लाइनमैन देवेंन्द्र के घर पहुंच गांव की बिजली जोडऩे की बात कही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया उसी दौरान देवेंन्द्र ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने एकत्र होकर बिजली घर को घेरकर कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार सुबह गांव पहुंचे जेई ने ग्रामीणों से बात कर मामले की जानकारी की। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया विवाद हुआ था। मारपीट की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों से जानकारी कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
गांव की बिजली काटने का विरोध करने पर लाइनमैन ने ग्रामीण को पीटा
