करंट लगने से लाइनमैन अचेत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बंच केबिल सही करते समय लाइन मैन विद्युत करंट की चपेट में आ गया। साथियों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। नगर के कूंचा मोहल्ला निवासी देवेंद्र कुमार बिजली विभाग में लाइन मैन के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को वह अपने साथी नावेद व श्याम सिंह के साथ नगर से सटे गांव दत्तू नगला में गिरी बंच केबिल को बांध रहे थे। बंच केबिल बांधने के बाद लाइन मैन देवेंद्र ट्रांसर्फामर के पास तार कसने चला गया। उसी समय उसे जोरदार करंट लग गया। साथियों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *