
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वनिधि महोत्सव का आयोजन रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन इंटर कालेज में स्वनिधि महोत्सव का उद्घाटन अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के सौंजन्य से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हेल्प डेस्क के उद्घाटन के बाद सुशील शाक्य व डीएम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डूडा अधिकारियों की ओर से जिलाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया गया। स्वनिधि योजना पर आधारित लघु नक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। परियोजना अधिकारी द्वारा योजना के बारेे में बताया गया। पथ विक्रेताओं को ऋण का चेक वितरित किया गया। रेहड़ी व पटरी विक्रेताओं को प्रमाण पत्र व बैंक से संबंधित ऋण की चेक दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग स्वनिधि योजना का लाभ उठायें। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना के अंतर्गत पथ रेहड़ी विक्रेताओं को लोन दिया जा रहा है। इसका लाभ लें। प्रधानमंत्री स्ट्रीट बेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना का लाभ लें, जो भारत सरकार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण विक्रेताओं को अपनी जीविका व व्यवसाय को बढ़ाने हेतु कार्यशील पूंजी के रुप में ऋण उपलब्ध मुहैया कराया जा रहा है। यह योजना ०१ जून से पुन: लागू हुई है। स्ट्रीट बेंडर को १० हजार रुपये तक बंधक मुक्त ऋण कार्यशील पूंजी का लाभ उठाने के लिए दिये जा रहे हैं। १० हजार रुपये जमा करने के उपरांत २० हजार का लोन ले सकते हैं। जिन्हें कई पात्रों ने लिया। २० हजार जमा करने के उपरांत ५० हजार रुपये का ऋण ले सकते हैं। यह कार्यशील पूंजी है। इसमें ब्याज सब्सिडी अदायगी पर ब्याज में ७ प्रतिशत की छूट प्राप्त होती है। डिजिटल लेनदेन का विकल्प चुनने वाले व्यक्ति कैस बैंक के रुप में लाभ उठा सकते हैं। जो १०० रुपये मासिक उनके सीधे खाते में जायेगा। शहर के अलावा सभी नगर पंचायतों में यह योजना लागू है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सुभाषचंद्र प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह व एसीएमओ डॉ0 दलवीर सिंह मौजूद रहे। महोत्सव में विभिन्न तरह के खानपान के स्टाल लगाये गये। साथ ही सरकार से जुड़ी योजनाओं व बैकों के स्टाल लगाये गये। जिसका डीएम ने अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। इस मौके पर सहायक डूडा अधिकारी गजराज सिंह आदि मौजूद रहे।
