लोकसभा प्रभारी ने सपा कार्यालय पर की समीक्षा बैठक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सैनिक प्रकोष्ठ एवं पिछड़ा वर्ग के जिला संगठन की बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की। बैठक की समीक्षा करते हुए फर्रुखाबाद लोकसभा के प्रभारी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा कि बैठक में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ एवं पिछड़ा वर्ग के संगठन को बुलाया गया था। जिसमें सैनिक प्रकोष्ठ के कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा कि जो व्यक्ति अपने पद और पार्टी के साथ न्याय नहीं करेगा, उसे शीघ्र ही पद मुक्त कर दिया जाएगा, साथ ही कहा जिन जिलाध्यक्षों की कमेटी अभी तक नहीं बनी है, उन्हें शीघ्र ही पूर्ण कर उसकी एक प्रतिलिपि उन्हें उपलब्ध कराए। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और हमें एक साथ जुटकर पार्टी को मजबूत करना है, तभी हम भाजपा जैसी पार्टी से लड़ पाएंगे। उन्होंने कहा हमारा कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत है। जिसे हमें हर संभव सहयोग करना है। प्रकोष्ठों के प्रभारी ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया की शीघ्र ही वह सभी जिलाध्यक्षों से बात कर उनकी कमेटियां नेतृत्व को उपलब्ध करवाएंगे। विधान सभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ केके यादव, बेंचेलाल यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अरविंद कश्यप अपनी अपनी कमेटियों के सदस्यों के साथ मौजूद रहे। जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संगठन एवं बूथ कमेटियों को लेकर बहुत गंभीर है और इसी क्रम में अन्य फ्रंटल संगठनों की भी बैठक अपनी पूरी कमेटी के साथ जल्द बुलाई जाएगी। जिसकी समीक्षा स्वयं प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा विनीत कुशवाहा करेंगे।
जिला महासचिव व महानगर अध्यक्ष में हुई नोकझोंक
फर्रुखाबाद।
सपा कार्यालय पर बूथ कमेटी को लेकर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के समक्ष चर्चा चल रही थी। उसी दौरान जिला महासचिव व महानगर अध्यक्ष के बीच कुछ बात को लेकर नोकझोंक हो गई। जिसे जिलाध्यक्ष ने दोनों लोगों को शांत कराया। इस संदर्भ में जिला महासचिव ने बताया कि इस प्रकार की कोई बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *