एप्पल-17: एप्पल स्टोर के बाहर लगी लंबी लाइन, रात 12 बजे से मॉल के बाहर खड़े दिखे दीवाने

समृद्धि न्यूज। एप्पल 17 आज से लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा। इससे पहले ही स्टोर के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

दिग्गज टेक कंपनी एपल ने आज से आईफोन 17 सीरीज की बिक्री 19 सितंबर से शुरू हो गई है। हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन का के्रज लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक एपल स्टोर के बाहर फैंस की लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

9 सितंबर को लॉन्च हुई नई आईफोन 17 सीरीज की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों से कतारों में खड़े हैं। रात के 12 बजे से ही मॉल के बाहर खड़े हो गए ताकि सुबह फोन लॉन्च होते ही उसे खरीद सकें।इस तरह की कतारें अक्सर नए और लोकप्रिय प्रोडक्ट्स के लॉन्च के दौरान देखी जाती है। भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।

एपल इवेंट में आइफोन 17 प्रो और आइफोन 17 प्रो मैक्स सबसे बड़े लॉन्च रहे। दोनों डिवाइस A19 प्रो चिप पर चलते हैं, जो 3nm तकनीक से बनी है और इसमें 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine मौजूद है। आइफोन 17 प्रो में 6.3-इंच जबकि प्रो मैक्स में 6.9-इंच सुपर रैटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 nits तक जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *