
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बे में होने वाले रामलीला से पूर्व पारंपरिक तरीके से कस्बे में भगवान शिव की बारात निकाली गयी। जिसका कस्बे में जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प बरसा कर व भगवान शिव का पूजन कर स्वागत किया। कस्बा निवासी गौरव शर्मा ने भगवान शिव का अभिनय किया। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वही रामलीला कमेटी के मुख्य मेला प्रबंधक सुरेश चंद पाठक, शैलेश अवस्थी, सुनील अवस्थी, कौशल अग्निहोत्री, प्रधान अमृतपुर सचिन देव तिवारी, प्रभात शुक्ला आदि रामलीला कमेटी के अन्य |
