मौसम रहा साफ तो आज मैच कराकर फाइनल के लिए टीमों का होगा चयन
इटावा, समृद्धि न्यूज। सीबीएसई क्लस्टर 4 ईस्ट जोन खो-खो गल्र्स एंड बॉयज का उद्घाटन समारोह जो कि 21 अगस्त गुरुवार को होना था, लेकिन बारिश के कारण मैदान गीला हो जाने से वह समय से प्रारंभ नहीं हुआ एवं इनॉग्रल फंक्शन की समस्त औपचारिकताएं स्थगित कर दी गई। दोपहर बाद सभी ऑफिशल्स एवं सीबीएसई ऑब्जर्वर ने सभी टीमों के मैनेजर व कोचस के साथ मैदान का निरीक्षण करने के उपरांत यह निर्णय लिया कि कुछ मैचेस को खिलाया गया। अंडर-19 गल्र्स की टीम के खो-खो मैचेस का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए ऑर्गनाइजर डॉ0 कैलाश चंद्र यादव प्रधानाचार्य पानकुंवर इंटर नेशनल स्कूल सीबीएसई डीटीसी इटावा ने बताया कि शुक्रवार २२ अगस्त को अगर मौसम ठीक रहा तो 22 और 23 को समस्त मैचेस खिला कर करके फाइनल्स के लिए टीमें चयनित करके 24 अगस्त को फाइनल मैच करवाए जाएंगे साथ ही साथ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
