खून के आंसू रो रहा मक्का और मूंगफली किसान

खेतों में ही सड़ गयी मक्का, भुट्टे लगे जमने
मौसम खुलने का इंतजार कर रहे पीडि़त किसान
 शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते कई दिनों से हो रही झमाझम बरसात से जनपद में मक्का की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है। पीडि़त किसानों का कहना है कि उनका काफी नुकसान हो गया। किसानों ने हमारे संवाददाता से अपने दर्द को बयां किया।
जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से बरसात बराबर हो रही है। जिससे किसानों को इतना समय नहीं मिल पाया कि वह अपनी फसल को काटकर अपने घर तक पहुंचा सकें। ग्राम नगला सेठ निवासी नन्हेंलाल पुत्र जगत पाल ने बताया कि हमारी मक्का की फसल लगातार बारिश के चलते भीग गई है। जो सडऩे की कगार पर है। जिससे हमें काफी नुकसान हुआ है। नन्हेंलाल ने बताया कि मक्का की फसल में उन्हें करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान सतीश चंद्र पुत्र राम नरेश ने बताया कि उनकी भी मक्का की फसल पूरी तरह से भीगकर खराब हो गयी है। दाना काला पडऩे लगा है। वह धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं। जिससे उसे सुखाया जा सके। रजलामई निवासी नेम सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने बताया है उनकी 24 बीघा मक्का की फसल खड़ी है। जिसमें से 6 बीघा तैयार होने को है। नेम सिंह ने बताया अगली वर्ष 5 बीघा खेत में 90000 रुपए की मक्का की फसल हुई थी। इस वर्ष जो फसल तैयार खड़ी है वह सडऩे की कगार पर पहुंच गयी है। उन्होंने बताया कि इस बार पूरी फसल पानी की भेंट चढ़ गयी। जिससे करीब चार से पांच लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मक्का ही उनके जीने का जरिया था। अमरेश पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला सेठ ने बताया कि मक्का की फसल में उन्हें लगभग १ लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। जिससे उनकी आगे की प्रक्रिया पूरी तरह से गड़बड़ा गयी है। नगला सेठ निवासी सौरभ, कौशलेंद्र, उमलेश ने बताया कि मक्का की फसल पूरी तरह से बरबाद हो गयी है। उपरोक्त लोगों ने बताया कि ढाई बीघा मक्का की फसल की थी। जो पूरी तरह से पानी की भेंट चढ़ गयी। जिससे उन्हें करीब ४० हजार का नुकसान हुआ है। इसके अलावा सौरभ ने बताया कि डेढ़ बीघा खेत में मूंगफली की फसल बोयी थी। जो पूरी तरह से खराब हो गयी है। जिससे उन्हें करीब ६० से ७० हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कुल मिलाकर इस झमाझम बरसात से मक्का और मूंगफली किसान पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। वह खून के आंसू हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *