मेजर डॉ0 रोहित तिवारी ने ट्यूमर का सफल आपरेशन कर महिला को दी नई जिंदगी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर डॉ0 रोहित तिवारी ने एक और ट्यूमर का सफल आपरेशन कर महिला को नई जिदंगी दी है। महिला काफी समय कई गंभीर समस्याओं से जूझ रही थी। फिलहाल अब उसे इन समस्याओं से निजात मिल गयी है।
जानकारी के अनुसार मेजर डॉ0 रोहित तिवारी एक सफल सर्जन के रुप में जाने जाते हैं। वह कई क्रिटिकल आपरेशन कर लोगों को नई जिंदगी प्रदान कर चुके हैं। एक बार फिर वह एक ४५ वर्षीय महिला पूनम जो काफी समय से कई समस्याओं से जूझ रही थी, जैसे आंतों में रुकावट, पेशाब रुकना, शरीर में बढ़ रहे दर्द, चलने फिरने में कठिनाई आदि। जब उसने लोहिया अस्पताल आकर अपनी जांच करायी, तो उसे पेट में ट्यूमर होने का पता चला। जिस पर मेजर डॉ0 रोहित तिवारी ने उसका सफल आपरेशन कर उसके पेट से १३.५ किलो का ट्यूमर निकाला। इस सफल आपरेशन के बाद महिला पूनम को एक नई जिंदगी मिल गयी है। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है और चल फिर भी रही है। महिला व उसके परिजन मेजर डॉ0 रोहित तिवारी को दुआयें देते नहीं थक रहे हैं। वहीं मेजर डॉ0 रोहित तिवारी ने बताया कि निजी अस्पताल में इस आपरेशन की फीस ५,००,०००/- रुपये लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *