समृद्धि न्यूज। सूडान के मशहूर पैरामिलिट्री गु्रप रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (RSF) ने मध्य सूडान में बड़ा हमला किया है। यह हमला शनिवार को मध्य सूडान में विस्थापित परिवारों को ले जा रहे एक वाहन पर किया गया। इस हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए, जिनमें आठ बच्चे शामिल हैं। तीन साल से जारी गृह युद्ध ने सूडान में मानवीय संकट को और गहरा दिया है। नॉर्थ कोर्डोफान के रहाद के पास (RSF) द्वारा किए गए ड्रोन हमले में 24 लोग मारे गए, जिनमें आठ बच्चे और दो शिशु शामिल हैं। इसके बाद नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सुरक्षा की अपील। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतकों में दो शिशु भी शामिल हैं। हमला उस वाहन पर हुआ था जिसमें दुबेकिर इलाके से भागे हुए विस्थापित लोग जा रहे थे। डॉक्टर्स नेटवर्क ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से अपील की है कि वे सिविलियनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और आरएसएफ नेतृत्व को इन अपराधों के लिए सीधे जिम्मेदार ठहराएं।
