फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल की ओर से विकास खण्ड राजेपुर के बाढ़ प्रभावित ग्राम उमेदपुर, उजरामऊ में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गंगापार में बाढ़ के कारण कई बीमारियां फैल रही है। जिसकी रोकथाम हेतु समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने अपनी मेडिकल टीम भेजकर वहां के मरीजों का उपचार कराया। उजरामऊ निवासी धर्मेन्द्र यादव की सूचना पर डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने संज्ञान लिया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अपनी स्वास्थ्य टीम भेजकर लोगों का उपचार कराया। शिविर के दौरान लोगों का बीपी के अलावा अन्य परीक्षण किया गया। खांसी, जुकाम, बुखार के अलावा खुजली के मरीज पाये गये। स्वास्थ्य टीम के चिकित्सकों ने परीक्षण कर दवाइयां वितरित की। स्वास्थ्य टीम में डॉ0 प्रिया गुप्ता, डॉ0 ऋचा अस्थाना, डॉ0 मकुल कुमार, डॉ0 तबरेज, डॉ0 सुधांशु कुमार, डॉ0 रत्नवीर सिंह, चन्द्रभान सिंह राजपूत फार्मासिस्ट आदि ने भाग लिया और स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवाइयां वितरित की।
मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज की टीम ने बाढ़ पीडि़तों का परीक्षण कर दी दवाइयां
