समृद्धि न्यूज। दक्षिणी मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 98 घायल हो गए। रेल मार्ग पर यातायात ठप हो गया। प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोडऩे वाली रेल लाइन पर यातायात ठप हो गया। मेक्सिको के ओक्साका राज्य में एक ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 98 घायल हो गए।
निजांडा शहर के पास हुई इस दुर्घटना में 250 लोग सवार थे। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने घायलों की मदद के लिए अधिकारियों को भेजा है। इंटरओशनिक ट्रेन, जो 2023 में शुरू हुई थी, मेक्सिको के महत्वपूर्ण इंटरओशनिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है।
रविवार को एक्स पर एक संदेश में, ओक्साका राज्य के गवर्नर सोलोमन जारा ने कहा कि कई सरकारी एजेंसियां घायलों की सहायता के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। वहीं देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने हादसे पर शोक जताया और नौसेना के सचिव को प्रभाावित यात्रियों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा: पटरी उतरी ट्रेन, 13 की मौत
Jorge Gutierrez
@thisismojarrita
Today, the Z Line of the Interoceanic Train derailed with over 200 passengers. This project was promoted as a great achievement by Mexico’s leftist government. But when it comes to accidents caused by government negligence, remember how the left responded to the Line 12 collapse and the Concordia Bridge explosion with a simple: “no fue nada, son detalles menores, ya estamos en eso” It’s shameful how they manipulate people in Mexico.
