पेरिस ओलंपिक 2024 का रविवार, 11 अगस्त को समापन हो गया है. इसके साथ ही ओलंपिक फ्लैग झुका दिए गए हैं. अगला ओलंपिक 2028 में लॉस एंजिल्स में होगा. भारत ने पेरिस ओलंपिक में एक सिल्वर समेत कुल 6 मेडल जीते. पेरिस में 2 मेडल जीतने वालीं मनु भाकर और हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के फ्लैगबियरर रहे. दोनों खिलाड़ियों ने भारत का तिरंगा थामा. ओलंपिक में भारत के कुल 117 खिलाड़ी शामिल हुए. ओलंपिक इतिहास में पहली बार क्लोजिंग सेरेमनी में आखिरी मेडल महिला मैराथन को मिला. इससे पहले पुरुष वर्ग में यह मेडल दिया जाता था.
पेरिस ओलंपिक का समापन स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात हुआ. रंगारंग समारोह के बीच आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्तांगुएट और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने संबोधित किया. टोनी एस्टांगुएट ने कहा कि यह ओलंपिक गेम्स का समापन नहीं, बल्कि उद्घाटन समारोह की समाप्ति है. खेल तो अनवरत होते रहेंगे. थॉमस बाक ने लॉस एंजिल्स के मेयर को ओलंपिक ध्वज सौंपा.
Enter the delegations – all 205 of them. 🤩
We watch the athletes on their final journey together as the Class of Paris 2024.#Paris2024 #ClosingCeremony pic.twitter.com/QwnBb9D8oD
— The Olympic Games (@Olympics) August 11, 2024
पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह तीन घंटे तक चला. शुरुआत फ्रेंच गीत से हुई. इसके बाद परेड ऑफ नेशंस हुई. फिर बेल्जियम की पॉप सिंगर एंजेले वान वीक ने परफॉर्म किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के गोल्डन वॉयजर बैंड ने ओलिंपिक की खोज दिखाई. फ्रांस के बैंड फिनिक्स की परफॉर्मेंस में एंजेले, कमिस्की और रैपर वनाडा ने भी परफॉर्म किया. फिर पांच ग्रैमी अवॉर्ड विनर गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन ने अमेरिका का नेशनल एंथम गाया,
Stade de France ➡️ Théâtre de France
🎭 Time for another show at this iconic venue!#Paris2024 #ClosingCeremony pic.twitter.com/P9EWkfaPx5
— The Olympic Games (@Olympics) August 11, 2024
मनु और श्रीजेश ने समापन समारोह से पहले अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे और वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बनी थीं।
वहीं, पीआर श्रीजेश पेरिस खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अहम हिस्सा थे। श्रीजेश ने ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी थी। श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक में भी शामिल थे और उस वक्त भी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। भारत ने पहला पदक 28 जुलाई को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता था। स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने नाम किया था।
France: “this will be cool and arty”
Me to my therapist in 15 years: “so the nightmares started the night after the Paris 2024 closing ceremony”. 😂#olympics pic.twitter.com/6YCDGKWTrf— Hannah (@WrightHK) August 11, 2024
30 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता। इस ओलंपिक में यह भारत का दूसरा पदक था।भारत को तीसरा पदक स्वप्निल कुसाले ने दिलाया।
Athens 1896 🇬🇷 to Paris 2024 🇫🇷
It’s always worth remembering Pierre de Coubertin’s vision for the modern Olympic Games and the contribution of Greece.#Paris2024 #ClosingCeremony pic.twitter.com/BiHfQNGrQu
— The Olympic Games (@Olympics) August 11, 2024
उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में एक अगस्त को कांस्य पदक जीता। स्वप्निल महिला या पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
We climb! We dance! We move!#Paris2024 #ClosingCeremony pic.twitter.com/cHtlxjBiHU
— The Olympic Games (@Olympics) August 11, 2024
