कानपुर, समृद्धि न्यूज। देहार में साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस (15269) के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। यह ट्रेन पनकी स्टेशन से भावपुर की ओर जा रही थी। हादसा लाइन नंबर 4 पर में ट्रेन के इंटर करते समय हुआ, गनीमत रही कि घटना में अभी तक किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है।
घटनास्थल पर रेलवे प्रशासन टीमें पहुंच चुकी हैं और राहत का काम चलाया जा रहा है। प्रभावित हिस्से में फिर से यातायात बहाल करने की कोशिश जारी है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज में कानपुर-टुंडला सेक्शन पर भाऊपुर यार्ड के पास यह हादसा हुआ। ट्रेन मैनेजर ने शाम 4 बजकर 20 मिनट पर सूचना दी कि गाड़ी संख्या: 15269 (मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस) के दो डिब्बे (इंजन से छठा और सातवां) पटरी से उतर गए हैं।
रेलवे प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
- प्रयागराज-0532-2408128, 2407353, 2408149,
- कानपुर-0512-2323015, 3016, 3018
- टूंडला-7392959712

