
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका पी0जी0 कालेज लोहियापुरम आवास विकास में जिला संयोजक स्काउट एण्ड गाइड भारती मिश्रा के परामर्श पर प्राचार्या प्रेमलता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त संकाओं की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रियांशी सिंह, प्रिया बाजपेयी, सहरिश जावेद तथा उमा देवी ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान उमा देवी, पारुल वर्मा, आर्या वर्मा, लक्ष्मी देवी, तनिष्का सिंह ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पारुल वर्मा, श्रुति मिश्रा, शीतल मिश्रा ने प्राप्त किया। उपरोक्त प्रतियोगिताओं के आयोजन में महाविद्यालय की सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी के सहयोग से मूर्त रुप प्रदान किया गया।
