सोनभद्र में पत्थर खदान धंसी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

समृद्धि न्यूज। सोनभद्र में एक पत्थर की खदान धंसने से लगभग कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तब एक शव बरामद किया गया है। बचाव अभियान जारी है। सूत्रों के मुताबिक 15 से अधिक लोग मौके पर काम कर रहे थे।

हादसे के वक्त खदान में नौ कंप्रेशर मशीनों से ब्लास्टिंग के लिए होल किया जा रहा था। घटना तब हुई, जब चंद किमी दूरी पर ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित था। उनके लौटने के महज आधे घंटे बाद ही हादसे से खलबली मच गई। सूचना पर डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

बताया गया कि शनिवार को जब खदान के अंदर काम चल रहा था। इसी दौरान पत्थर की एक भारी दीवार अचानक गिर पड़ी और मजदूर उसके नीचे दब गए। घटना की जानकारी पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ ही प्रशासन, पुलिस, खनन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *