फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य की पत्नी प्रियंका शाक्य एवं जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में आमिर खलीफा पूर्व सभासद, तौसीफ खान पूर्व सभासद प्रत्याशी, राजी अंसारी, आजम खान, सलमान, धीरेंद्र सिंह ने बसपा छोडक़र सपा की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रियंका शाक्य ने सभी लोगों को समाजवादी पार्टी का पटुका एवं माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव, जिला प्रवक्ता विवेक यादव, मोहन गंगवार, चांद खां, अखिल कठेरिया, एमपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
कई लोग हाथी छोड़ साइकिल पर हुए सवार
