समृद्धि न्यूज। राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद राज्य सरकार हरकत में है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज में पानी लबालब भर गया है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।
वीडियो NH 24 शिव मूर्ति के पास से है। pic.twitter.com/R5kgLdAAgU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
इसके बाद बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढऩे की वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कइयों को डायवर्ट किया गया है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।
वीडियो फिरोज शाह कोटला इलाके से है। pic.twitter.com/JSIQ8OeHL5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
दिल्ली के निगम बोध घाट में अंतिम संस्कार पर रोक
यमुना का पानी भरने के बाद दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार पर रोक लगाया गया है। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है।
#WATCH दिल्ली: लागातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। यमुना नदी आरती स्थल वासुदेव घाट का इलाका बाढ़ के पानी में डूब गया है। pic.twitter.com/03W5MsBl6T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
वीडियो मोनेस्ट्री मार्केट से है। pic.twitter.com/WhC9ym3TO0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
#WATCH दिल्ली: भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
वीडियो मयूर विहार फेज़-1 बाढ़ राहत शिविर से है। pic.twitter.com/35q4epqxR8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
