विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के चककोटार गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से एक विवाहिता ने अपने ही घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।स्थानीय थाना क्षेत्र के चककोटार गांव निवासी सुनीता (29) पत्नी अरुण कोल ने रविवार की शाम करीब चार बजे घर में लगे लोहे की खिड़की के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली।घर के अंदर सुनीता को फंदे से लटकता देख परिजनों में चीख पुकार मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही।थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम का इंतजार कर रही है।।मृतका सुनीता के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें छह वर्ष की एक बेटी और चार वर्ष का एक बेटा है।मां की अचानक हुई मौत से दोनों बच्चे सदमे में हैं बच्चों की हालत देख गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं।पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।महिला का माइका थाना क्षेत्र के मतवार के नवडीहवा गांव में है।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार शाम लगभग चार बजे सुनीता नाम की विवाहिता ने लोहे की खिड़की के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *