अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को रात में किया बेघर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता को रात में मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़त पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।जनपद हरदोई के थाना अरबल के ग्राम बारामऊ गढिय़ा निवासी इंस्पेक्टर पुत्र शोभाराम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पीडि़त ने अपनी पुत्री किरण का विवाह बीती 22 माई 2021 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी विक्रम पुत्र नरेंद्र सिंह यादव के साथ किया था। पीडि़त के अनुसार पुत्री की शादी में दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं देखे और किरण देवी के साथ आए दिन मारपीट करने। पीडि़त के मुताबिक उसकी पुत्री किरण देवी को बीते रात लगभग 12.00 बजे मारपीट कर घर से निकाल दिया। किसी तरह पुत्री किरण ने सूचना अपने पिता इंस्पेक्टर सिंह को दी। सूचना पाकर पहुंचे पिता इंस्पेक्टर सिंह ने अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंचे। थाना पुलिस को ससुरालीजन पति विक्रम, ससुर नरेंद्र, देवर अर्जुन व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीडि़त को जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *