मेडिकल तो बहाना है,बीएलओ को मौज उड़ाना है

हरदोई, समृद्धि न्यूज। सवायजपुर तहसील की ब्लॉक बावन के ग्राम पंचायत सोनेपुर में मतदाता सूची का कार्य लंबे समय से ठप पड़ा हुआ है। यहां पर सहायक अध्यापक अमित बतौर बीएलओ नियुक्त हैं।जो मेडिकल का बहाना बना कर मौज उड़ा रहे हैं।

ग्राम पंचायत सोनेपुर के प्रधान सुरेंद्र सिंह पप्पू ने एसडीएम सवायजपुर को बीएलओ के खिलाफ शिकायत की है।ग्राम प्रधान का आरोप है कि मतदाता बनाने का कार्यकाल समाप्त होने को है,लेकिन बीएलओ अमित ने अब तक कोई काम नहीं किया। फोन पर पूछे जाने पर बताया कि जल्द करूंगा,कहकर टाल दिया और मेडिकल पर जाने का हवाला देकर अहम कार्य से किनारा कर लिया।जिससे मतदाता सूची अपडेट न होने से नए मतदाताओं के नाम जुड़ने और पुराने नामों में सुधार नहीं हो पा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि मेडिकल का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से भागने वाले बीएलओ की जगह दूसरे की नियुक्ति की जाए।वहीं प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा वह मामले की जाँच कराएंगे, यदि मेडिकल बहाना साबित हुआ और लापरवाही सामने आई तो सख्त विभागीय कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *