संचारी रोग को लेकर संयुक्त रूप से की गई ब्लॉक परिसर में बैठक

 हरदोई, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को ब्लाक टोडरपुर में ब्लाक प्रमुख प्रति श्री श्याम बाबू त्रिवेदी बीडीओ अरविन्द कुमार एडीओ पंचायत ध्रुव कुमार पाण्डेय, अंकित मिश्रा स्वास्थ्य विभाग की उपस्थित में संचारी रोग अभियान अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम सचिव,ग्राम प्रधान,पंचायत सहायक,सफाई कर्मचारियों की बैठक सम्पन्न हुई। संचारी रोग अभियान 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जायेगा।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान अक्टूबर के संदर्भ में मुख्य सचिव द्वारा जारी शासनादेश के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सहायकों का अभियान संबंधित अभिमुखीकरण दिनांक 26-27 सितम्बर तक पूर्ण कराने के संदर्भ में दिशा निर्देश दिए गए है।
उक्त अभिमुखीकरण एवं अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किए जाने के संदर्भ में समस्त सहायक पंचायत अधिकारी एवं एक मास्टर ट्रेनर का अभिमुखीकरण स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से 26 से 27 सितम्बर तक ब्लॉक पर आयोजित किया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सहायकों के ब्लॉक स्तरीय अभिमुखीकरण की निन्न कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्य योजना के अनुसार अभिमुखीकरण कराना सुनिश्चित करें। अभिमुखीकरण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी / अधीक्षक को अपने स्तर से सूचना देते हुए उनकी प्रतिभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *