भाविप पांचाल शाखा द्वारा कानोडिया बा0इ0का0 में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद पांचाल शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह 13 सितम्बर को मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रार्थना में प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर गुरु वंदन किया गया। निर्णायक मंडल में शैली रस्तोगी, रीना यादव, महिला संयोजिका ममता सक्सेना, डॉक्टर शिवानी शुक्ला, अनिता सक्सेना, रोमी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी रही। कॉलेज की 30 छात्राओं ने सहभागिता की। जिसमें प्रथम स्थान मुस्कान, द्वितीय स्थान संध्या, तृतीय स्थान रुति राजपूत ने प्राप्त किया। बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को भी स्मृति चिन्ह, प्रांत द्वारा प्राप्त हुई कॉपी वितरित की गयीं। पांचाल शाखा के संस्थापक कन्हैया लाल जैन, अतुल रस्तोगी, सदस्य आयुष गुप्ता, पंकज सक्सेना, कमल यादव, संजीव बाथम, कार्यक्रम संयोजक शैलेश खंडेलवाल, सहसंयोजक जयवीर सिंह, कॉलेज की सहयोगी अध्यापिका पूनम शुक्ला, दर्शना शुक्ला आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्था शैलेश खंडेलवाल ने देखी एवं संचालन कन्हैया लाल जैन ने किया। शाखा का प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है और छात्राओं के अंदर छिपे हुए हुनर को तराशने का यह एक अच्छा माध्यम साबित होता है। विद्यालय एवं सभी सदस्यों का आभार देवेंद्र नारायण श्रीवास्तव जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *