मर्जर प्रक्रिया के विरोध में कांग्रेसी लामबंद, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला कांग्रेस कार्यालय नगला दीना फतेहगढ़ पर जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में शहर प्रभारी प्रोफेसर यशपाल मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्टे्रट को सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि 5000 जूनियर एवं प्राइमरी स्कूलों को मर्जर किए जाने के विरोध में राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्टे्रट को सौंपा और शीघ्र ही इस आदेश को निरस्त करने की मांग की। इस आदेश से मिड-डे-मील बनाने वाली रसोइयों की नौकरी जायेगी। बीटीसी, बीएड की डिग्री लिये युवा दर-दर भटकेंगे। कांगे्रस पार्टी मांग करती है कि इस आदेश को निरस्त किया जाये। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, पुन्नी शुक्ला, आसिफ, शिवाशीष तिवारी, हिलाल शफीकी, अनुपमा शर्मा, वसीउर्रहमान, वरुण त्रिपाठी, संजू अग्निहोत्री, खालिद उस्मानी, कैलाश यादव, धर्मेंद्र शाक्य, मनोज कुमार, जीशान, यामीन, फिरोज आलम, सलीम खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *