फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डीएसबीडी पब्लिक स्कूल पांचालघाट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कक्षा केजी 1 से लेकर कक्षा 10 तक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष कादरीगेट आमोद कुमार सिंह रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह व संस्था प्रबंधक महेश पाल सिंह एवं एमडी हरभान सिंह एवं प्रधानाचार्य विभोर सोमवंशी ने दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। छात्रा नित्या अग्निहोत्री ने सरस्वती वंदना एवं छात्र सूरज ने स्वागत गीत प्रस्तुत पर अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य विभोर सोमवंशी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने शैक्षिक गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि संस्था के बच्चे मेला रामनगरिया एवं फर्रुखाबाद महोत्सव, संस्कार भारती, एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रमों प्रतिभाग करते है। सभी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एमडी हरभान सिंह गहरवार ने बताया कि बच्चे जो सम्मानित हुए हैं उसमें आपके अकेले का योगदान नहीं है, आपके साथ-साथ महत्वपूर्ण भूमिका आपके माता पिता, आपके गुरुजनों की है। थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने कहा कि जो बच्चों का सम्मान हुआ है ये किसी पद्मश्री सम्मान से कम नहीं है। प्रबंधक महेश पाल सिंह उपकारी ने कहा कि १२ वर्ष संस्था के पूर्ण हो चुके है। संस्था के 3 बच्चे एक प्रसिद्ध कथावाचक के रूप में, लगभग 7 बच्चे अग्निवीर में भर्ती होकर समाज की सेवा में कार्य कर रहे हैं। शील्ड व अंगवस्त्र देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सचिन पाल, अध्यापक अभिनव पाल, शिव प्रताप सिंह, मयंक पाण्डेय, विश्व प्रकाश, कीर्ति त्रिवेदी, आकृति मिश्रा, रूबी, सोनाली आदि मौजूद रहे। संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।
डीएसबीडी पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
