फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में कक्षा ६ से कक्षा ८ तक के छात्र-छात्राओं के बीच सदन वार हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लाल एवं पीले सदन के बीच उपकरणों पर निर्भरता सही या गलत विषय पर वाद-विवाद हुआ। जिसमें लाल सदन ने अपने तर्क पूर्ण तथ्यों से विजय प्राप्त की। हरे और लाल सदन के बीच चिडिय़ों घरों का होना सही या गलत विषय पर वाद-विवाद हुआ। जिसमें हरा सदन विजयी रहा। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में दोनों विजयी सदनों लाल और हरे के बीच किताबी ज्ञान बनाम अनुभव प्राप्त ज्ञान पर जमकर वाद-विवाद हुआ। जिसमें हरे सदन ने अपने सटीक तर्कों द्वारा लाल सदन को हराकर विजय हासिल की। प्रधानाचार्य डा0 लकी चावला ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता में हरे सदन ने मारी बाजी
