भगवान परशुराम के आदर्श पर सभी चले: अखिलेश अग्निहोत्री
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति के तत्वाधान में शहर के बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन के साथ किया गया। भगवान परशुराम का पूजन, अभिषेक व हवन सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता ओंकार दास महाराज ब्रह्मचारी ने की। संतो ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में संयोजक राजीव चतुर्वेदी, सह संयोजक धीरज पांडेय ने व्यवस्था देखी। भगवान परशुराम के नारों से पांडाल गुंजायमान रहा। अखिलेश अग्निहोत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए और समाज की एकजुटता के लिए सहयोग बढ़ाना चाहिए। भगवान परशुराम के आदर्शों का पालन करना आवश्यक है। जवाहर मिश्रा ने कहा समाज की एकजुटता के लिए सभी को साथ आकर आपस में सहयोग की भावना को बढ़ाना है। सचिव अतुल मिश्रा ने कहा कि समाज के निर्धन लोगों की सहायता के लिए प्रयास करें, उनका सहयोग करें। संस्थापक/ अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता द्विवेदी, रामजी बाजपेई, प्रीति तिवारी, रमेश चंद त्रिपाठी, लाला राम दुबे, रामकुमार सामवेदी, रामकिशोर सारस्वत, बबिता पाठक, डॉ0 निधि मिश्रा, अर्चना द्विवेदी, सोनी शुक्ला, आलोक शुक्ला, उत्कर्ष चतुर्वेदी, अजय द्विवेदी, तारन मिश्रा, सदानंद शुक्ला, वरदान द्विवेदी, विद्वान द्विवेदी, विजय द्विवेदी, आशीष मिश्रा भईयन, कोमल पाण्डेय, सौरव शुक्ला, अनिल तिवारी सभासद, सौरव मिश्रा, लालाराम दुबे, प्रमोद कुमार दीक्षित, विनोद अग्निहोत्री, अमन अवस्थी, शिवम त्रिपाठी, मुनीश चन्द्र मिश्रा, राकेश मिश्रा कल्लू भैया, दीपक द्विवेदी, विकास पाण्डेय, मनोज मिश्रा, अंकित तिवारी, अनुज मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, आदेश अवस्थी, सोमकांत अग्निहोत्री, डा0 अरुण अग्निहोत्री, राघव शुक्ला, नंदकिशोर दुबे, शिवम दुबे, अनिल प्रताप सिंह, अभय मिश्रा, राघव दत्त मिश्रा, पीयूष दुबे आदि लोग मौजूद रहे। आरती के साथ प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने मनाया
