हलिया (मिर्जापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के भटवारी गांव निवासी एक अधेड़ किसान की रविवार को देर रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों ने उपचार क़े लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये जंहा पर चिकित्सक ने अधेड़ किसान को मृत घोषित कर दिया परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए किसान अंतिम संस्कार कर दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के भटवारी गांव निवासी 52 वर्षीय लाल बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह रविवार को शाम गाँव में एक कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। वहां से देर शाम खेत के पास से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में अचेत होकर गिर गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सक विवेक खरे ने मृत घोषित कर दिया मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया परिजन शव लेकर घर चले गये और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अधेड़ किसान के पास चार बेटियां हैं पत्नी सीमा सिंह पति क़े मौत की सूचना पर रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।इस संबंध में चिकित्सक विवेक खरे ने बताया कि परिजन मृत अवस्था में लेकर आए थे। प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने से मौत हुई है।
