मजदूरी करने फर्रुखाबाद आया अधेड़ संदिग्ध अवस्था में मिला

परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती, उपचार के दौरान बीती रात मौत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मजदूरी करने फर्रुखाबाद आया अधेड़ परिजनों को संदिग्ध अवस्था में रास्ते में मिला। जिस पर परिजन उसे लेकर मसेनी स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां भर्ती कर उसका उपचार चल रहा था। रात्रि करीब २:३० बजे उनकी मृत्यु हो गयी। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र स्वर्गीय शालिग्राम निवासी कटरी धरमपुर मातादीन की मड़ैया थाना मऊदरवाजा ने बताया कि उनके भाई रामनाथ उम्र 45 साल का पड़ोसी मास्टर विजेन्द्र से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को मृतक फर्रुखाबाद में मजदूरी करने आया था, तभी रास्ते में बिलावलपुर सोता के पास संदिग्ध अवस्था में मिले। उनकी हालत ठीक नहीं थी।जिस पर परिजन उन्हें लेकर मसेनी स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा था। रात करीब २:३० बजे उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। जिस पर पत्नी कुसमा व अन्य परिजनों में चीख पुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि आज पुलिस को तहरीर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *