टेंपो चालक के तीन हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 दो गोली लगने से घायल, लोहिया अस्पताल में भर्ती
निशानदेही पर महिला सहित दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। टेंपो चालक की हत्या में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो पैर में गोली लगने से घायल हो गये। जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इनकी निशानदेही पर एक गांव से महिला सहित दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर नवादा के सामने रोड पर मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के टेंपो चालक पुष्पेंद्र यादव की दिनांक २३ सितंबर की रात लगभग 8:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें ब्लाइंड मर्डर होने पर अधिकारियों ने जल्द खुलासा करने के निर्देश थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे को दिए थे। बीते रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव पहाड़पुर नवादा के निकट तीन आदमी किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। जिस पर पुलिस सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा चेकिंग अभियान चलाने लगे। थाना पुलिस को देखकर आरोपीगणों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी तथा एक आरोपी मौके से भागने लगा। जिसको दौडक़र थाना पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं घायल आरोपियों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र नवाबगंज भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों आरोपियों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गये आरोपियों में महाराज सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 बादशाह जाटव निवासी स्योना थाना भोगांव जनपद मैनपुरी, भारत पुत्र स्व0 लेखराज शाक्य निवासी अगोनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा, केशराम पाल उर्फ पुत्तन पुत्र भीकम सिंह निवासी न्यामतपुर खेड़ा थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ के नाम शामिल हैं। महाराज सिंह उर्फ पप्पू उपरोक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि भारत सिंह उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपीगणों से पूछने पर बताया की दिनांक 23.09.2025 को हम लोगों ने अपने सहयोगी के साथ ग्राम न्यामतपुर के ऑटो चालक पुष्पेन्द्र को गोली मारी थी और आज हम अपने बचे हुए पैसे लेने आये थे, तभी पुलिस ने हमें घेर लिया जिसके बाद हमने पुलिस पार्टी पर भी हमला किया था तभी पुलिस ने हमें पकड़ लिया। वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया की आरोपी सर्वेश उर्फ बाबा निवासी न्यामतपुर सरैया तथा सर्वेश की पत्नी रेखा देवी के कहने पर मृतक के पैसे लेकर गोली मारकर हत्या की थी। जिसमें थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सर्वेश पाल तथा उसकी पत्नी रेखा देवी जो की टेंपो चालक को टेंपो बुक करके लेकर आए थे, को गांव न्यामतपुर सरैया में दविश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सर्वेश पाल ने बताया कि मृतक पुष्पेंद्र कुमार गांव का ही निवासी था और उसकी भानेज बहू निवासी गुरसहायगंज के साथ प्रेम संबंध थे। जिसको वह शराब पीकर पूरे गांव में बताता था। यह बात सर्वेश पाल के बताए अनुसार सर्वेश पाल को बर्दाश्त नहीं हो रही थी। जिसके चलते उन्होंने रूपरेखा बनाकर बीती 23 तारीख को सभी लोगों ने सूनसान इलाके में जसमई रोड वाली सडक़ पर गांव पहाड़पुर के सामने घटना को अंजाम दिया था। जिन लोगों को पैसा देकर घटना को अंजाम दिलवाया था वही टेंपो में बैठे पुष्पेंद्र कुमार को इशारा कर दिया था। जिस पर आरोपीगणों ने पुष्पेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाना पुलिस ने बताया की गोली मारने वाले आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके विरुद्ध कई थानों काफी लम्बा आपराधिक इतिहास है। जिसकी जानकारी की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *