उन्नाव, समृद्धि न्यूज। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में अजगैन-मोहान मार्ग पर देर रात बाइक से घर जा रहे अधेड़ को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी रास्ते में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरहदपुर निवासी ओम प्रकाश सिंह 55 वर्ष जो देर रात उन्नाव से वापस घर बाइक से लौट रहे थे। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे मौत हो गई।
मृतक की पत्नी विमला देवी ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने शव का नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। ओम प्रकाश सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।
