खनन निरीक्षक ने अवैध बालू खनन कर तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को किया सीज

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। खनन निरीक्षक ने छापा मारकर अवैध बालू खनन कर रही तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकडक़र सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र की गंगा कटरी क्षेत्र में बालू खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं और वह क्षेत्र में जगह-जगह चोरी छुपे बालू खनन के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। बताते हैं शमशाबाद की गंगा कटरी क्षेत्र के अलावा कुआंखेड़ा क्षेत्र में भी लंबे समय से माफियाओं द्वारा अवैध बालू खनन किया जा रहा है। जिसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की जा रही थी। उधर शिकायत के आधार पर खनन निरीक्षक संजय प्रताप ने टीम के साथ छापेमारी कर अलग-अलग स्थानों से अवैध बालू खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया तथा संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया है। खनन निरीक्षक की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में दहशत का माहौल है। कायमगंज कोतवाली की चौकी कुआखेड़ा के गॉव दोषपुर में छापेमारी कर बालू का अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। ट्रैक्टर ट्रालियों के चालक अधिकारियोंं को देख मौके पर ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गए। अवैध बालू से भरे ट्रैक्टर ट्रालियों को कुआंखेड़ा चौकी पुलिस के सुपर्द करवाकर सीज करवा दिया।
इसी तरह शमसाबाद थाना क्षेत्र के गॉव बेला सराय गजा मेें अवैध बालू का खनन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली चालक से आवश्यक प्रपत्र मांगे गए, तो चालक बगलें झांकने लगाए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। खनन निरीक्षक संजय प्रताप ने चालक सहित बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस के सुपुर्द कर सीज कर दिया। खनन टीम द्वारा अचानक की गई छापेमारी से अवैध खनन के कारोबार से माफियाओं में हडक़म्प मचा रहा। खनन निरीक्षक ने बताया अवैध रूप से बालू खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ कर इलाकाई पुलिस को सौंपकर सीज करवा दिया गया है। खनन निरीक्षक ने कहा क्षेत्र में बालू के अवैध कारोबार पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *