समृद्धि न्यूज। ईरान ने इजऱाइल पर जवाबी हमला करते हुए लगभग 300 मिसाइलें दागीं, जिससे यरुशलम और हाइफ़ा समेत कई शहर प्रभावित हुए। ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की चेतावनी के बाद यह कार्रवाई की गई। बिन्यामिन नेतन्याहू ने ईरान को धमकाते हुए कहा कि इस बार हमला कल्पना से भी परे होगा।इजराइली सेना ने पुष्टि की है कि ईरान से एक और मिसाइल हमला इजराइल की ओर किया गया है। इस हमले के चलते देशभर में एयर रेड सायरन बजने लगे और लोगों को बंकरों में जाने की चेतावनी दी गई।
इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यह हमला बड़े पैमाने पर है और इसका जवाब दिया जा रहा है, अभी तक नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
ईरान ने कहा है कि अगर इजराइल हमले रोक लेता है तो ईरान भी रोक देगा। हालांकि इस पर इजराइल की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
