अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बा अमृतपुर के पंचायत भवन में गरीबों और जरूररतमंदों को विधायक सुशील कुमार शाक्य और उपजिलाधिकारी अमृतपुर अतुल कुमार ने कंबल वितरित किये। पंचायत भवन में कम्बल लेने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसको भी जानकारी हुई वह पंचायत भवन की ओर दौड़ता दिखा। तहसीलदार कर्मवीर सिंह और राजस्व निरीक्षक विवेक पांडे के द्वारा सभी लाभार्थियों को क्रमवार कुर्सी पे बैठाया गया और बाऱी-बारी से लोगों को कम्बल वितरित किये गए। कम्बल वितरण के लिए राजस्व निरीक्षक के द्वारा पहले ही सूची बना ली गई थी और सूची के अनुसार ही सभी को पर्ची वितरित की गई थी। इसी सूची के अनुसार शनिवार को छोटी बिटिया, रामबाबू, दिवारीलाल, रतीराम, रामवती, मीणा, शारदा, पातीराम, विनोद, रामनरेश, जगपाल, सोनकली, मीरा देवी, सुमन, बुद्धि, सावित्री, फूलमती, लक्ष्मी, पूनम, गुरु, रेनू, वंदना, मुल्क, कांति, जयचंद, नौरंग, नमी, श्रीपाल, रामश्री, गया सिंह, मीरा, विमल, सिया देवी, जगरानी, श्रीकृष्ण, गुड्डू, पातीराम, रामदास, प्रदीप, धनीराम, मुन्नी, सरला, गंगासारी, शीतल, रेखा, शोभा, रामचेला और रामप्यारी आदि को इसका लाभ दिया गया। इसके बाबजूद भी कई महिलाओं को बिना कंबल के ही वापस लौटना पड़ा। जिस पर राजस्व निरीक्षक ने बताया कि आज 50 लोगों को कम्बल वितरण किये गए हैं। जो लोग रह गए हंै उनका नाम दर्ज कर लिया गया है। शेष लोगों को 15 तारीख को कम्बल वितरित किये जायेंगे। मौके पर भाजपा मण्डल महामंत्री नीरज अवस्थी, मण्डल उपाध्यक्ष अलोक बाजपेई, ग्राम प्रधान अमृतपुर सचिन देव तिवारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
